PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राहुल गांधी ने दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली
क्रिसमस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया भर के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'यह बहुत खुशी के साथ ईसा मसीह को याद करने का दिन है।' उन्होंने लिखा, 'मेरी क्रिसमस! हम बहुत खुशी के साथ, ईसा मसीह के महान विचारों को याद करते हैं। उन्होंने सेवा और करुणा की भावना को प्रेरित किया, मानव पीड़ा को कम करने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देश भर के नागरिकों को क्रिसमस की बधाई। उन्होंने लिखा, 'सभी नागरिकों और खासतौर पर भारत और दुनिया भर के ईसाई भाइयों और बहनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह दिन सेवा, प्रेम और करुणा की भावना को और मजबूत करने का है। प्रभु ईसा मसीह हम सभी लोगों के जीवन को खुशियों से भरें।'